taaja khabar..लुधियाना से आप के कैंडिडेट सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल, एक विधायक भी बने भाजपाई..चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस, महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी..राजस्थान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी:पीएम मोदी समेत 10 केंद्रीय मंत्री उतरेंगे चुनावी मैदान में; इनमें 5 सीएम, राजे, राठौड़ और पूनिया भी शामिल..दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं, अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

पेट फूलने का घरेलू उपचार, सिर्फ 5 मिनट में दिलाएगा आराम

पेट फूलने की समस्या से कई लोगों को परेशान होते हुए देखा गया है और आमतौर पर यह समस्या ज्यादातर रात को खाना खाने के बाद देखने को मिलती है। इसके अलावा अगर सुबह नाश्ता करने के दौरान आपने ठीक तरह से खाने पर ध्यान नहीं दिया है तो उसके कारण भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। पेट फूलने की समस्या को अंग्रेजी भाषा में ब्लोटिंग (Bloating) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति के पेट में गैस बन जाती है और पेट फूला हुआ नजर आता है। समय रहते अगर इसका उपचार नहीं किया गया तो यह पेट दर्द और उल्टी की समस्या को भी शुरू कर सकता है। आइए जल्दी से इसके घरेलू उपचार के बारे में जान लेते हैं। इन घरेलू उपचार की लें मदद पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यहां पर पॉइंट के रूप में आपको कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताया जा रहा है। इन्हें आप आसानी से अपने घर पर ही ट्राय कर सकते हैं। पुदीना पुदीने की तीन से चार पत्तियों को लें। अब इसे गिलास पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी की मात्रा लगभग एक गिलास बचे तो इसे निकाल कर ठंडा होने दें और उसके बाद उसका सेवन करें। पेट फूलने की समस्या को कम करने के लिए यह मददगार साबित हो सकता है। नींबू एक नींबू ले और उसको काटकर एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी शामिल कर सकते हैं। घरेलू उपचार के रूप में पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह बेहतरीन नुस्खा माना जाता है। मेथी एक चम्मच मेथी को पानी में अच्छी तरह 5-7 मिनट तक उबाल लें और फिर छानकर इसके बीज को अलग कर लें। अब हल्का गुनगुना हो जाने पर इस पानी का सेवन करें। पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है। लहसुन और शहद पेट फूलने की समस्या का घरेलू उपचार करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन किया जा सकता है। आप चाहें तो लहसुन को भूनकर इसमें शहद की थोड़ी मात्रा मिला सकते हैं और उसके बाद इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी पेट फूलने की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। पेपरमिंट का कैप्सूल अगर आपके घर पर पेपरमेंट का कैप्सूल मौजूद है तो उसे खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इंटेस्टाइनल मसल्स को रिलैक्स करने के लिए प्रेरित करता है जिसके कारण पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां पर बताए जा रहे घरेलू उपचार को आप प्राथमिक रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर लंबे समय तक आपको पेट फूलने की समस्या बनी रहे तो आप चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Top News