taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

योगासन कर बोले श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना, दुनिया में योग को पहचान दिलाने के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन

कोलंबो श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने भी योग दिवस पर योगासन किए। उन्होंने योग दिवस के जरिए दुनिया को इसकी महत्ता बताने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना भी की। उन्होंने योग को साझा विरासत बताते हुए कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के लिए मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से खुद की तरह योग करने की अपील भी की। मैत्रिपाला सिरिसेना ने खुद का योगासन करते हुए विडियो भी ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने योग को ध्यान का एक तरीका करार देते हुए कहा कि बौद्ध धर्म में स्वस्थ जीवन के लिए दिए गए उपदेशों और योग की ध्यान पद्धति में काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में ऐसा इकलौता देश हैं, जो महीने में एक दिन ध्यान के लिए देता है और इसे सरकारी छुट्टी घोषित किया गया है। राष्ट्रपति ने अपने विडियो संदेश में कहा कि दैनिक व्यायाम, ध्यान और आयुर्वेद का सुखी जीवन के लिए बहुत अधिक महत्व है।

Top News