taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

गोवा: आइलैंड पर नौसेना ने तिरंगा फहराने का कार्यक्रम किया रद, जानें मुख्यमंत्री सावंत ने क्या दिए आदेश

पणजी,गोवा के साओ जासिंटो द्वीप (Sao Jacinto island) पर इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने की योजना को रद कर दिया गया है। नौसेना की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि वहां के स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने चेतावनी देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराना आवश्यक बताया।मुख्यमंत्री ने नौसेना के अधिकारियों से आग्रह किया कि तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को रद न किया जाए साथ ही वहां के निवासियों को भारत विरोधी गतिविधियों पर चेतावनी जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। द्वीप पर लोगों के तिरंगा फहराने का विरोध करने को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने कहा, 'मैंने गृह विभाग को निर्देश दिया है कि आज वहां पर तिरंगा लहराना चाहिए। जिस किसी ने विरोध किया है उस पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। इसकी जांच करने के​ लिए कहा है।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने भारतीय नौसेना से आग्रह किया है कि वे अपने ऑरिजिनल योजना के साथ जाएं और इसमें गोवा पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। इस तरह के भारत विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमेश राष्ट्र सबसे पहले होगा।' मुख्यमंत्री ने द्वीप पर रहने वाले लोगों की गतिविधियों को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने देश के सभी द्वीपों पर तिरंगा लहराने की योजना बनाई है जो 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। गोवा में नौसेना के आइएनएस हंस बेस के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को गोवा के नौसेना इलाके की एक टीम ने साओ जासिंटो समेत तमाम द्वीपों का दौरा किया।

Top News