taaja khabar..लुधियाना से आप के कैंडिडेट सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल, एक विधायक भी बने भाजपाई..चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस, महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी..राजस्थान के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी:पीएम मोदी समेत 10 केंद्रीय मंत्री उतरेंगे चुनावी मैदान में; इनमें 5 सीएम, राजे, राठौड़ और पूनिया भी शामिल..दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं, अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

नयी दिल्ली,राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। मोदी ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।’’ राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू आज दिल्ली पहुंचीं। मुर्मू (64) प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Top News