taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

शुरू हुआ विश्व जनंसख्या स्थिरता पखवाड़ा, मोबिलाइजेशन पखवाड़ा संपन्न

- ‘आपदा में भी परिवार कल्याण की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ हनुमानगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही शनिवार को जिलेभर में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा भी प्रारंभ हो गया। कोविड-19 महामारी परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों व परिवार नियोजन सेवाओं की सूचना, परामर्श एवं सेवाएं प्रदान करने के प्रावधान पर जोर दिया गया है। जिला स्तर पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत प्रचार वाहनों को रवाना कर किया गया। सीएमएचओ डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि पखवाड़े के तहत आज प्रातः कलक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र से प्रचार वाहनों को जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न गांवों-ढ़ाणियों में लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी देंगे। प्रचार वाहन पर लगे संदेश लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे, वहीं पम्फलेट्स के जरिए भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों की जानकारी के लिए शहर में बड़े व छोटे फ्लैक्स भी लगा दिए गए हैं। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अरूण कुमार, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार, बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिले में 27 जून से मोबिलाइजेशन पखवाड़ा शुरू हुआ, जो 10 जुलाई तक चला। अब 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि योग्य दम्पत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार और स्थाई व अस्थाई परिवार कल्याण साधनों की जानकारी देने के लिए जिलेभर में मोबिलाइजेशन पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान जिले के गांव-ढाणियों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अपने क्षेत्र में जन-जाग्रति पैदा की। टीमों ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए आवश्यक गतिविधियां आयोजित की। उन्होंने बताया कि दो चरणों में चलने वाले परिवार कल्याण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ता योग्य दंपतियों को सीमित परिवार रखने के लाभ सहित विवाह की सही आयु, विवाह पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा, पहले एवं दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा इंजेक्शन, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाएं, पुरूषों की परिवार नियोजन में सहभागिता, गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देकर उन्हें इन सेवाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। आगामी पखवाडे में भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता लक्षित दम्पत्ति को नसबंदी के लिए प्रेरित करेंगे और आयूडी निवेशन की जानकारी भी देंगे। वहीं महिलाओं को ऑरल पिल्स और दम्पत्तियों को निरोध का वितरण नियमित रूप से किया जाएगा। शनिवार से शुरू हुए दूसरे चरण में परामर्श सेवाओं के साथ ही आमजन को जागरूक किया जाएगा।

Top News