संविधान की मर्यादा को बनाए रखना जरूरी

-ब्लू बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में संविधान दिवस मनाया संगरिया। सोशल कॉमन कॉज एंड एवरी एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आज यहां नाथवाना रोड स्थित ब्लू बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एकेडमी की प्रिंसीपल श्रीमती दीप्ति आर्य ने कहा कि संविधान ने हमें अनेक अधिकार दिए हैं, जिनका उपयोग हम करते हैं लेकिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। हमें संविधान की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्व के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमारे संविधान का मसौदा तैयार किया था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गयाऔर इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। इसी कारण हम हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते हंै। श्रीमती आर्य ने कहा कि एक राष्ट्र, समाज के जीवन में संविधान का बहुत महत्व है। यह हमें सभ्य और संगठित तरीके से रहने में मदद करता है। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एकेडमी में भाषण, लेखन और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

Top News