taaja khabar..CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति:600 वकीलों ने चीफ जस्टिस से कहा- न्यायपालिका खतरे में है, दबाव से बचाना होगा ..अरविंद केजरीवाल की बढ़ी ED रिमांड, कोर्ट में सीएम ने खुद दी दलीलें..लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म स्टार गोविंदा? एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल..केजरीवाल को CM पद से हटाने वाली याचिका खारिज, जानें दिल्ली HC ने क्या कहा..प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर बोला हमला, बोले- 'आपने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया'..रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत; कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया, कहा- ये यूथ से धोखा..

नगरपालिका व अभिनव संगरिया का तीज महोत्सव आज --अभिनव पार्क में शाम चार बजे से होगा आयोजन

संगरिया. हरियाली तीज का सामूहिक आयोजन शनिवार को शाम सवा चार बजे से नगरपालिका व अभिनव संगरिया के संयुक्त तत्वाधान में अभिनव पार्क में किया जाएगा। श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, राधाकृष्ण भजन मंडल द्वारा पारम्परिक मंगल गीत व भजन संध्या, मनमोहक झूले, रोचक प्रतियोगिताएं, मेहंदी, सेल्फी स्थल आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगरपालिकाध्यक्ष नत्थूराम सोनी व अभिनव संगरिया के प्रमोद डेलू, हरीश शर्मा, रविंद्र भोबिया, विनोद बंसल, कपिल करवा, विजय राठी, डॉ.भूपेंद्र भोबिया, विनय पेड़ीवाल, जिम्मी पटवारी, विजय बेनीवाल, विनोद धारणियां आदि ने बताया कि राजस्थान संस्कृति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए होगा व इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। कार्यक्रम में महिलाओं को राजस्थानी परिधान लहरिया, चूनरी आदि में आने की अपील की गई है। आमजन के सहयोग से संचालित इस पार्क में राजस्थान की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष हरियाली तीज व गणगौर पर्व को मेले के रुप में आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चारो ओर हरियाली के वातावरण में महिलाओं को कुछ समय अपनी संस्कृति को जानने के लिए एकजुट करने का है। यह कार्यक्रम सभी समाज की महिलाओं के लिए रहता है। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Top News