रोडवेज फैडरेशन का आंदोलन सफल - समझौता वार्ता में सभी बिन्दुओं पर सहमति पर आमरण अनशन समाप्त

श्रीगंगानगर, 1 अगस्त 2019: राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ, श्रीगंगानगर द्वारा संस्थान एवं श्रमिक हित में समस्याओं की निराकरण की माँग को लेकर चार दिन से चल रहा आंदोलन सफल रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर फैडरेशन पदाधिकारियों का आमरण अनशन आज भी जारी रहा। इस पर फैडरेशन पदाधिकारियों के दबाव में मुख्य प्रबन्धक द्वारा समझौता वार्ता के लिए बुलाया गया। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन, श्रीगंगानगर द्वारा दिये गये मांग पत्र पर निगम प्रबन्धन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। समझौता वार्ता में निगम अधिकारी मनोज कुमार बंसल मुख्य प्रबन्धक, बूटासिंह प्रबन्धक (यातायात), नरेन्द्र कुमार प्रबन्धक (संचालन), ओमप्रकाश सिडाना प्रबन्धक (वित्त) एवं श्रीमती सोनू बिश्नोई प्रबन्धक (प्रशासन) तथा यूनियन प्रतिनिधि नत्थू सिंह प्रदेशाध्यक्ष, महेश चतुर्वेदी महामंत्री, प्रकाश शर्मा मीडिया प्रभारी, लीलाधर माहर सम्भागीय उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र बागड़ी शाखा अध्यक्ष तथा करनी सिंह शाखा सचिव शामिल हुए। फैडरेशन के शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र बागड़ी तथा शाखा सचिव करनी सिंह ने बताया कि बैठक में संगठन के प्रतिनिधियों एवं निगम प्रशासन के मध्य आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण के अन्दर सभी बिन्दुओं पर बिन्दुवार चर्चा की गई एवं सभी बिन्दुओं पर सहमति बनी तथा सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जायेगा। वार्ता में सहमति बनने पर मुख्य प्रबन्धक मनोज बंसल द्वारा यूनियन कर्मचारियों को ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। आन्दोलन सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर रोडवेज फैडरेशन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, संगठन एकता जिन्दाबाद, मजदूर एकता जिन्दाबाद, भारतीय मजदूर संघ जिन्दाबाद, रोडवेज फैडरेशन जिन्दाबाद के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर भामसं जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंडित कश्मीरी, फैडरेशन सम्भाग संरक्षक मलखान सिंह, इन्द्रजीत कारगवाल, राजेन्द्र सूद, सुरेन्द्र बागड़ी, करनी सिंह, प्रीतपाल, रघुवीर खोसा, गुरलाल सिंह, दर्शन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, पाखर सिंह, सहदेव, रामचन्द्र वर्मा, अविनाश सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप पंडित कश्मीरी, भगवान दास, मेजर रमाणा सहित भारी संख्या में राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन तथा भारतीय मजदूर संघ एवं सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Top News